Smartphone Security Tips: लीक नहीं होगा आपका पर्सनल डेटा! बिना कोई ऐप डाउनलोड करे फोन के Apps को ऐसे करें लॉक

fs

pc: world press themes

आजकल हर किसी के फोन में Google Pay, Paytm, WhatsApp, फोटो गैलरी और कई सोशल मीडिया ऐप्स होते हैं। अक्सर जब हम किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को अपना फोन देते हैं, तो मन में यह डर बना रहता है कि कोई हमारी पर्सनल चैट्स या फोटो न देख ले।

इस डर से बचने के लिए कई लोग गूगल प्ले स्टोर से थर्ड-पार्टी 'App Lock' ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं। लेकिन ये ऐप्स न सिर्फ फोन की बैटरी और स्पीड को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आपके डेटा की प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकते हैं। जबकि असलियत यह है कि एंड्रॉइड (Android) फोन्स में इन-बिल्ट ऐप लॉक फीचर होता है।

एंड्रॉइड फोन में इन-बिल्ट App Lock कैसे ऑन करें?
यदि आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के अपने जरूरी ऐप्स को फिंगरप्रिंट या पिन से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

 सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings में जाएं।

 नीचे स्क्रॉल करें और 'Apps' या 'Security & Privacy' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

 यहाँ आपको 'App Lock' का ऑप्शन दिखाई देगा (अगर सीधा न मिले तो सेटिंग्स के सर्च बार में 'App Lock' टाइप करें)।

 अपना एक नया सुरक्षा पिन (PIN), पैटर्न या फिंगरप्रिंट दर्ज करें।

 अब आपके सामने फोन के सभी ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी। आप जिस भी ऐप (जैसे WhatsApp, Gallery, PayTM) को लॉक करना चाहते हैं, उसके सामने वाले टॉगल बटन को ऑन कर दें।
 

From Around the web