Skin Care Tips: रसोई की ये दो चीजें बढ़ा देगी आपके चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

b face

इंटरनेट डेस्क। धूल, पॉल्यूशन और डेड स्किन के कारण त्वचा को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके कारण चेहरे के पोर्स भी बंद जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और फोड़े-फुंसियां की परेशानियां होने लगती है। इनके कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। 

b face

आज हम आपको किचन में मौजूद दो चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे जो चेहरे पर जमी गंदगी को आसानी से हटाकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। ये दो चीजें टमाटर और दही हैं। आप इससे बने फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। 

tometo

ये दोनों ही चीजें त्वचा की गहराई से सफाई करने में मददगार होती हैं। टमाटर त्वचा के पोर्स के अंदर जमी गंदगी को सोख लेता, जिससे दाग-धब्बे दूर होते हैं। वहीं दही त्वचा की टैनिंग की समस्या भी दूर करने में उपयोगी है। दोनों के कॉम्बिनेशन से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।  

From Around the web