Skin Care Tips : पिंपल्स और ब्लैकहेड्स सहित त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देता है मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस मास्क
Apr 3, 2023, 09:55 IST

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है बेकिंग सोडा भी चेहरे की खूबूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी हैं। आप इसका मुल्तानी मिट्टी मास्क के साथ फेस मास्क बना सकते हैं। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती है।
बेकिंग सोडा और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क स्किन पोर्स को आसानी से साफ करने में मददगार होता है। बेकिंग सोडा और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क इस प्रकार से बना लें: सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डाल लें। अब आप इसमें बेकिंग सोडा मिला लें। इस प्रकार से आपका फेस मास्क बन जाता है।
अब आप इसे गर्दन से चेहरे पर लगा लें। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद आप इसे नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन पोर्स आसानी से साफ हो जाएंगे। इससे आपको पंपल्स, ब्लैकहेड्स और फोड़े-फुंसियां की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।