Sexual Health: बढ़ती उम्र में भी महिलाऐं रहना चाहती हैं जवान तो इस देसी चीज का करें सेवन, भर देगी आपके अंदर ऐसा जोश..

शिलाजीत, एक प्राचीन औषधि है जो आज भी आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियाँ और खनिज होते हैं जो इसे एक प्रभावी औषधि बनाते हैं। ये महिलाओं के बहुत ही अधिक फायदेमंद है और उन्हें हमेशा जोश से भरी रखती है।
शिलाजीत के उपयोग और लाभ
1. कमजोरी और थकान से राहत
शिलाजीत का सेवन करने से महिलाऐं हमेशा ऊर्जा से भरी रहती है और उनकी शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। यह शरीर को पुनर्जीवित करता है और थकान को कम करता है। इस से उन्हें अपने दैनिक काम करने में कोई समस्या नहीं होती है।
2. वात, पित्त और कफ का संतुलन
आयुर्वेद के अनुसार, शिलाजीत त्रिदोष—वात, पित्त और कफ का संतुलन बनाए रखती है। यह शरीर के अंदरूनी संतुलन को बनाए रख कर कई तरह के रोगों से बचाती है।
3. शारीरिक शक्ति और इम्युनिटी को बढ़ाती है
शिलाजीत में उपस्थित खनिज और जड़ी-बूटियाँ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। यह महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है।
4. हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
शिलाजीत में प्राकृतिक कैल्शियम और अन्य खनिज होते हैं जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। यह महिलाओं में हड्डियों से संबंधित कई रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस में भी सहायक होती है।
5. हार्मोनल बैलेंस
शिलाजीत हार्मोनल असंतुलन को सुधारती है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के दौरान महिलाओं को जो समस्याएं होती है उन्हें दूर करती है।
शिलाजीत का सेवन कैसे करें
शिलाजीत का सेवन दूध या गर्म पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। लेकिन इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
सावधानियाँ
- शिलाजीत का अधिक सेवन करने से बचें क्योकिं इस से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
- अगर आप प्रेग्नेंट है या स्तनपान करवा रही हैं तो इसका सेवन न करें।