Recipe: फायदों से भरपूर सत्तू से बना लें बर्फी, स्वाद होता है लाजवाब, सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे

kk

PC: lifeberrys

गर्मी में सत्तू का सेवन करना कई फायदे प्रदान करता है। सत्तू मे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये ठंडा भी होता है।  सत्तू चर्बी कम करने और बीपी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आप इसकी बर्फी बना कर भी सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं?


सामग्री 

200 ग्राम चना दाल
120 ग्राम शुगर पाउडर
120 ग्राम घी
कटे हुए बादम के टुकड़े
केसर
इलायची पाउडर


विधि 

एक बाउल में साफ चना दाल लें और उसे मध्यम आंच पर हल्का भून लें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने दें। भूनी हुई चना दाल को ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में लें और पीस कर बारीक आटा बना लें। सत्तू का आटा तैयार है।
- उस सत्तू को एक बाउल में लें। इसके अंदर शुगर पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें ऊपर से घी डालें और सारी सामग्री को मिला लें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।फिर इसे एक प्लेट में फैलाएं, प्लेट में फैलाने से पहले नीचे घी की एक परत चढ़ा दें।
- अब इसमें ऊपर से इलायची पाउडर डालें और कटे हुए बादाम के टुकड़े व केसर डालकर इसे सजाएं।
- बर्फी को 30 मिनट के लिए सेट होने दें और डायमंड शेप या मनचाहे आकार में काट लें। सत्तू की बर्फी का आनंद लें। 
 

From Around the web