Recipe: घर में इस तरह बनाएं रेस्टॉरेंट जैसी आइस टी, बनाने में है बेहद ही आसान

o

PC: lifeberrys

आइस टी बहुत से लोगों को पसंद होती है लेकिन इसे लोग बाहर किसी रेस्टॉरेंट में जाकर या ऑनलाइन मंगवा कर पीते हैं। आपको शायद पता ना हो इसे घर पर बनाना भी बेहद ही आसान है। इसे आप कुछ सामग्री का प्रयोग कर के आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

सामग्री

4 टी बैग या 2 चम्मच चाय की पत्ती
1½ कप पानी
2 चम्मच नींबू का रस
इच्छानुसार आइस क्यूब

K

PC: lifeberrys

विधि

- सबसे पहले पैन में पानी उबालें।
- फिर इसके अंदर चाय पत्ती और चीनी डालें। 
- अगर आप टी बैग का प्रयोग कर रहे हैं तो गरम पानी में टी बैग को डालें।
- जब पानी का रंग गहरा भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें /
- अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें।
- फिर चाय के पानी में नींबू का रस डालें। 
-इसके बाद इसे एक ग्लास में ट्रांसफर करें।
- ऊपर से आइस क्यूब्स डालें। गार्निश करने के लिये पुदीने की पत्ती डाल सकते हैं।

From Around the web