Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सोमवार को मिला जुला रहेगा मौसम, 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 में हीटवेव का अलर्ट

g

राजस्थान में मौसम सोमवार को मिला जुला रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने छह जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट और दो जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।  

इसके अलावा जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और कई आस पास के इलाकों में मौसम बदल सकता है। यहाँ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  

अगर बीते दें की बात करें तो श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री सेल्सियस और फलोदी 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहे। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बावजूद नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया।

From Around the web