PM Surya ghar Yojana : PM सूर्याघर योजना के तहत 5 kW सोलर पैनल पर मिलेगी 78 हजार रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे करना है आवेदन

g

pc: aaj tak

केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना' उन लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद है जो अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन तो होता ही है साथ ही सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है। मुफ्त बिजली से लोगो के सिर से बोझ कम हो जाता है और पैसे की भी बचत होती है। 

यह योजना सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई थी और इसकी मदद से सरकार 1 करोड़ लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना चाहती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना से अब तक 51 लाख से ज्यादा परिवारों को फायदा हुआ है। साथ ही इस योजना के पात्र लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है।


5 किलोवाट सोलर के लिए कितनी सब्सिडी?
पीएम सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर ₹30,000 और 2 किलोवाट पर ₹60,000 तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की अधिकतम सब्सिडी ₹78,000 निर्धारित है। खास बात यह है कि यदि कोई उपभोक्ता 5 किलोवाट का सोलर पैनल भी लगवाता है, तब भी उसे केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम ₹78,000 की ही सब्सिडी मिलेगी। यानी 3 किलोवाट से अधिक क्षमता बढ़ाने पर केंद्रीय सब्सिडी में कोई अतिरिक्त वृद्धि नहीं होती।

राज्य सरकार भी देती है सहयता

कुछ राज्य केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त अपनी ओर से भी वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। उदाहरण के तौर पर, उत्तर प्रदेश में पात्र उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता की सोलर प्रणाली स्थापित करने पर ₹30,000 तक की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी मिल सकती है। इस तरह, केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सहायता से उपभोक्ताओं को कुल ₹1.08 लाख तक का लाभ मिल सकता है।

घर बैठे कैसे करें आवेदन?
कोई भी व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

वेबसाइट पर जाएं और 'रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें' विकल्प चुनें।

इसके बाद राज्य और बिजली वितरण कंपनी की जानकारी, ग्राहक संख्या, मोबाइल नंबर और ई-मेल भरें।

इसके अलावा लॉगिन और आवेदन के बाद डिस्कॉम से व्यवहार्यता अनुमोदन प्राप्त होता है।

अनुमोदन के बाद पंजीकृत डीलर द्वारा सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं।

इंस्टालेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा।

डिस्कॉम निरीक्षण और कमीशनिंग प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद, बैंक खाते की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर पात्र सब्सिडी राशि खाते में जमा कर दी जाती है।

From Around the web