PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अलर्ट, अगर नहीं दिखाया चेहरा तो अटक सकते हैं 2000 रुपये! जानें डिटेल्स

PC: ZEENEWS
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि 23वीं किस्त के ₹2000 बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंचे, तो किसान आईडी और e-KYC कराना अब जरूरी कर दिया गया है। वरना आपकी क़िस्त आपको नहीं मिलेगी।
सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया है। अब इसके लिए जनसेवा केंद्र जाना जरुरी नहीं है बल्कि आप PM Kisan Mobile App के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना फेस दिखाना होगा और आपकी KYC पूरी हो जाएगी।
इसके साथ ही सरकार प्रत्येक किसान के लिए एक डिजिटल किसान आईडी बना रही है। इस आईडी में किसान की जमीन का विवरण, बोई जाने वाली फसल और उसकी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी। इसका उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका खत्म करना और पात्र किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाना है।
किसान आईडी बनवाने का प्रोसेस बेहद ही आसान है। इसके लिए आप PM किसान पोर्टल या अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और अपनी जमीन व बैंक खाते की जानकारी अपडेट करें।
इसके बाद आपकी डिजिटल किसान आईडी तैयार हो जाएगी। यदि आप चाहें तो यह काम अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आसानी से करवा सकते हैं।
ध्यान रखें कि केवल आईडी बनाना ही पर्याप्त नहीं है। यह भी जरूरी है कि आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट हो, जिसे लैंड सीडिंग कहा जाता है। कई बार e-KYC और लैंड सीडिंग पूरी न होने के कारण किस्त रुक जाती है।
नई व्यवस्था लागू होने से करीब 8.5 करोड़ योग्य किसानों को किस्त मिलने में सुविधा होगी। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने ये नियम सख्त किए हैं।इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते अपना स्टेटस जांच लें और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त बिना रुकावट आपके खाते में पहुंचे।
