Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में गलती से भी न करें इन 5 चीजों का दान, वरना जीवन पर पड़ेगा बुरा असर

FF

PC: NDTV INDIA

पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के साथ-साथ दान-पुण्य करने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 16 दिनों में अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों, निर्धनों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा उपयोग की वस्तुएं दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका शुभ आशीर्वाद मिलता है।

हालांकि, शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान हर वस्तु का दान करना उचित नहीं माना जाता। कुछ विशेष चीजों का दान करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करने से शुभ फलों के स्थान पर प्रतिकूल परिणाम या पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है।

पितृ पक्ष में क्या दान नहीं करना चाहिए?


बासी खाना: - कभी भी किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को बासी, सड़ा हुआ या खराब खाना दान न करें। खाना हमेशा ताज़ा और सात्विक होना चाहिए।

D

PC: NEWS18 HINDI

लोहे के बर्तन: - लोहे की चीज़ें या बर्तन दान करने से शनि का असर बढ़ता है और इसे अशुभ माना जाता है।

चप्पल: - कहा जाता है कि चप्पल दान करने से राहु का असर बढ़ता है, जिससे घर में अशांति और पितृ दोष हो सकता है।

F

PC: AAJ TAK

पुराने और फटे कपड़े: - हमेशा साफ़, नए या अच्छे से रखे हुए कपड़े दान करें। फटे या पुराने कपड़े देने से कोई पुण्य नहीं मिलता।

झाड़ू: - झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से है, इसलिए पितृ पक्ष के दौरान झाड़ू दान करने से पैसे का नुकसान हो सकता है।

From Around the web