Palmistry: अंगूठे पर ये निशान माने जाते हैं शुभ , जो आते हैं धन और समृद्धि

g

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनी रेखाओं को नहीं, बल्कि उंगलियों और अंगूठे के बीच की रेखाओं को कीमती माना जाता है। अंगूठे पर कुछ निशान ऐसे होते हैं जिन्हें शुभ माना जाता है। ये निशान व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करते हैं और उन्हें जीवन में धन और समृद्धि भी मिलती है। अंगूठे पर कौन से निशान शुभ माने जाते हैं। जानिए इन निशानों के बारे में

गोलाकार निशान
अगर अंगूठे के पहले जोड़ (जहां नाखून होता है) पर गोला हो, तो वह व्यक्ति दृढ़ निश्चयी माना जाता है। ऐसे लोग जो भी करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते। इन लोगों का समाज में सम्मान होता है और ये पारिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं। ऐसे लोग अच्छे बिजनेसमैन भी बन सकते हैं। इन्हें जीवन भर पैसे की तरक्की के मौके बार-बार मिलते हैं। अगर दूसरे जोड़ पर गोला बना हो, तो उस व्यक्ति की सोचने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।

स्क्वायर निशान
अंगूठे को सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। अंगूठे पर चौकोर निशान जीवन में संतुलन का भी प्रतीक है। अंगूठे के पहले जोड़ पर चौकोर निशान मेहनती व्यक्ति की ओर इशारा करता है। ये अपनी पहल पर धन और सामाजिक सम्मान हासिल करते हैं। हालांकि, ये कभी-कभी अपनों के साथ थोड़े कठोर भी हो सकते हैं। अंगूठे के दूसरे जोड़ पर चौकोर निशान मेहनती इंसान की ओर इशारा करता है, लेकिन ऐसा इंसान थोड़ा जिद्दी भी हो सकता है।

तिकोना निशान
अंगूठे के पहले या दूसरे जोड़ पर तिकोना निशान हो, इसे शुभ माना जाता है। अंगूठे पर तिकोना निशान इंसान को साइंस और टेक्नोलॉजी के फील्ड में बड़ी सफलता दिला सकता है। ऐसे लोग लॉजिकल होते हैं और अपने ज्ञान की वजह से समाज में इज्जत पाते हैं। ये हिसाब-किताब रखने में भी अच्छे माने जाते हैं। ये जीवन में धन और खुशहाली भी हासिल करते हैं और समाज के अमीर लोगों में गिने जा सकते हैं।

अंगूठा क्यों ज़रूरी है?
हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे को इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता का प्रतीक माना जाता है। अंगूठे की बनावट और उस पर बनी रेखाओं से इंसान की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जाता है।

From Around the web