NEW YEAR 2024 अगले साल आर्थिक लाभ के लिए फेंगशुई के अनुसार घर लाएं ये एक वस्तु, जानिए फायदे

aa

फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में बांस लगाना शुभ माना जाता है

बांस का पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि यह घर के वास्तु दोषों को भी दूर करता है। फेंगशुई में इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप नए साल 2024 में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो बांस का पौधा जरूर लगाएं। आइए जानते हैं नए साल में घर में बांस का पौधा रखने से क्या फायदे होते हैं।

बांस के पौधों के फायदे - वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर में बांस के पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। बांस का पौधा घर या ऑफिस जहां भी रखा जाए वहां सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इसका स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा- फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह धन की दिशा मानी जाती है।

करियर ग्रोथ के लिए फायदेमंद- कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा में बांस का पौधा होने से बिजनेस में तरक्की मिलती है. इसके अलावा बच्चों को स्टडी रूम में रखने से उनका पढ़ाई में मन लगता है और परिणाम भी अच्छे मिलते हैं।

बांस के पौधे लगाने के नियम- बांस के डंठल को लाल रिबन से बांधकर कांच के बर्तन में रखना अधिक लाभकारी होता है।

घर में रखे बांस के पौधे में हमेशा पानी भरकर रखना चाहिए। बांस के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। जिस गमले में बांस का पौधा लगाना है उसमें एक नीला पत्थर जरूर रखना चाहिए।

From Around the web