Makeup Tips: फेस्टिव सीजन में मेकअप करते वक्त अपनाएं ये टिप्स

मेकअप

नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। डांडिया के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के भव्य कार्यक्रम भी होते हैं। नवरात्रि में महिलाएं और लड़कियां साड़ी और लहंगा ज्यादा पहनती हैं। महिलाएं साड़ी और लहंगे पर तरह-तरह के गहने पहनती हैं। नवरात्रि में हर महिला खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। हम आपके लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं। जिसे आप फॉलो कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

मेकअप

बोल्ड आई मेकअप- दुर्गा पूजा और डांडिया के लिए अपनी आंखों का मेकअप बोल्ड करें। आप आंखों के ऊपर आईलाइनर लगाएं और नीचे मस्कारा लगाएं। आंखों को बोल्ड लुक देने के लिए मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए ब्लैक मैट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

त्वचा पर चमक- त्वचा में ग्लो लाने के लिए सबसे पहले सीटीएम स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। दुर्गा पूजा में पसीना और नमी ज्यादा होती है। ऐसे में भारी बेस लगाने की गलती न करें। आप स्किन पर लिक्विड हाइलाइटर फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे के चीकबोन्स को हाईलाइट करें ताकि ग्लो नजर आए।

मेकअप

चौड़ी भौहें- आइब्रो आपके लुक को निखारने का काम करती हैं। अगर आपकी भौहें पतली हैं, तो आप मेकअप और आइब्रो पेंसिल का उपयोग करके उन्हें मोटा कर सकती हैं। आइब्रो को नेचुरल लुक देने के लिए आप ब्राउन पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वाटरप्रूफ मेकअप- हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप करें। खासकर आईलाइनर और मस्कारा वाटरप्रूफ होना चाहिए। अपने मेकअप को सेट रखने के लिए पाउडर लगाएं।

ब्लशर लगाएं- अपने चेहरे को नेचुरल लुक देने के लिए अपनी स्किन टोन के अनुसार न्यूड कलर लगाएं। दुर्गा पूजा के खास मौके पर आप अपने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

From Around the web