LPG e-KYC Last Date : आपने भी मिस कर दी है 16 अगस्त की डेडलाइन? तो जानें आप एलपीजी ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

YY

LPG कंज्यूमर्स के लिए जरूरी खबर है। घरेलू गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी करने की 16 अगस्त 2026 की डेडलाइन अब निकल चुकी है। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक e-KYC की समयसीमा बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर है। अगर e-KYC नहीं हुआ तो सिलेंडर की डिलीवरी, घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने और सब्सिडी जैसे फायदों पर क्या असर पड़ेगा? साथ ही e-KYC पूरा करने के लिए आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं? इन सभी सवालों के जवाब यहां जानिए। 

e-KYC पूरा न करने पर क्या हो सकता है?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि e-KYC पूरा करना ज़रूरी है। डेडलाइन मिस होने के बाद जिन कस्टमर्स का KYC पेंडिंग है, उन्हें घरेलू LPG सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है। जो कस्टमर्स आखिरी तारीख तक LPG KYC पूरा नहीं करेंगे, उन्हें e-KYC प्रोसेस पूरा होने तक घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है। यानी, आपको 14.2 kg के घरेलू सिलेंडर के लिए ज़्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।

LPG e-KYC की डेडलाइन मिस होने पर कितना एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा?

जिन LPG कस्टमर्स ने 16 अगस्त की डेडलाइन तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें KYC अपडेट होने तक गैस सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, e-KYC पूरा नहीं होने की स्थिति में घरेलू LPG सिलेंडर की जगह कमर्शियल सिलेंडर के रेट के आधार पर भुगतान करना पड़ सकता है।

उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत करीब 942 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 2,738 रुपये बताई जा रही है, आपको eKYC पूरा ना होने पर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत चुकानी पड़ सकती है।  इसलिए अतिरिक्त भुगतान से बचने के लिए जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा।

क्या KYC पूरा नहीं होने पर LPG कनेक्शन कैंसिल हो जाएगा?

16 अगस्त तक e-KYC पूरा नहीं करने वाले कस्टमर्स का LPG कनेक्शन हमेशा के लिए कैंसिल नहीं होगा। BPCL की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, अगर डेडलाइन छूट जाती है, तो LPG कनेक्शन कुछ समय के लिए सस्पेंड हो सकता है। 

LPG कस्टमर्स को अब क्या करना चाहिए?

अगर आपको SMS, ईमेल या WhatsApp से यह नोटिफिकेशन मिले कि आपका LPG e-KYC पेंडिंग है या पूरा नहीं हुआ है, तो इस मैसेज को इग्नोर न करें। LPG एजेंसी के ऑथराइज़्ड और वेरिफाइड चैनल के ज़रिए जल्द से जल्द अपना KYC पूरा करें। अगर आपको कोई मैसेज नहीं भी मिलता है, तो भी यह चेक करना अच्छा रहेगा कि आपके LPG कनेक्शन का KYC पूरा हुआ है या नहीं।

LPG e-KYC कैसे पूरा करें?

LPG e-KYC पूरा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

ऑनलाइन प्रोसेस: आप जिस ऑयल कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसका ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आप e-KYC पूरा कर सकते हैं। इंडेन, भारत गैस या HP गैस ऐप के ज़रिए गैस कनेक्शन नंबर, आधार नंबर और आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से घर बैठे E-KYC किया जा सकता है।

ऑफलाइन प्रोसेस: आप अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर (वितरक) के पास जाकर और KYC फॉर्म भरकर प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

डिलीवरी बॉय के ज़रिए: LPG सिलेंडर डिलीवर करने वाले व्यक्ति के पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से घर बैठे E-KYC पूरा किया जा सकता है।

LPG e-KYC क्यों ज़रूरी है?

खाड़ी युद्ध के बाद भारत में LPG सप्लाई में आई दिक्कतों को देखते हुए, सरकार ने सही कस्टमर्स को LPG सिलेंडर की सप्लाई पक्का करने के लिए e-KYC ज़रूरी कर दिया था। मार्च 2026 में, सरकार ने LPG कस्टमर्स के वेरिफिकेशन के लिए e-KYC ज़रूरी कर दिया था।

अगर 16 अगस्त की डेडलाइन छूट जाती है तो LPG सब्सिडी का क्या होगा?

LPG सब्सिडी के लिए एलिजिबल कस्टमर्स को सब्सिडी का फ़ायदा पाने के लिए KYC पूरा करना ज़रूरी है। अगर आपका KYC पूरा नहीं है, तो आपको सब्सिडी का फ़ायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही, सब्सिडी का अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट नहीं होगा।

From Around the web