LPG e-KYC Deadline Extended : गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत! LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी; जानें नई डेडलाइन

f

LPG कस्टमर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। आधार-बेस्ड LPG e-KYC की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

इसका मतलब है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें तुरंत अपना गैस कनेक्शन बंद होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, नई डेडलाइन को भी नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, e-KYC पूरा नहीं होने पर LPG सब्सिडी और घरेलू सिलेंडर की सुविधा प्रभावित हो सकती है, जबकि कुछ मामलों में कनेक्शन अस्थायी रूप से निलंबित होने का जोखिम भी बताया गया है।

इसलिए अगर आपने अभी तक LPG e-KYC नहीं कराया है, तो 23 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। तकनीकी दिक्कतों के चलते कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय जल्द प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।

नई तारीख क्या है?

LPG कंपनियां बार-बार कस्टमर्स से अपना e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं। इसके लिए डेडलाइन 16 अगस्त, 2026 तय की गई थी। लेकिन, स्वतंत्रता दिवस और छुट्टियों की वजह से कई कस्टमर्स अपना KYC समय पर पूरा नहीं कर पाए। नतीजतन, डेडलाइन बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। इससे उन कस्टमर्स को राहत मिली है।

क्या गैस कनेक्शन कट जाएगा?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर 23 अगस्त तक e-KYC पूरा नहीं हुआ तो क्या गैस कनेक्शन कट जाएगा? ऐसा नहीं होगा। अगर e-KYC पूरा नहीं हुआ तो घरेलू रेट पर सिलेंडर नहीं मिलेंगे। इसका मतलब है कि जिन लोगों का KYC नहीं होगा, उन्हें गैस सिलेंडर ज़्यादा महंगे मिलेंगे।
 

From Around the web