LPG Cylinder Booking Tips: घर बैठे 2 मिनट में बुक करें रसोई गैस सिलेंडर, पाएं कैशबैक और डिलीवरी ट्रैकिंग की सुविधा

pc: mint
रसोई गैसकी बुकिंग के लिए अब लंबी लाइनों में खड़े होने या एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक स्मार्टफोन से बेहद आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। जानिए रसोई गैस बुक करने के 4 सबसे आसान तरीके:
1. व्हाट्सएप के जरिए तुरंत बुकिंग
तीनों प्रमुख गैस एजेंसियां व्हाट्सएप पर बुकिंग की सुविधा देती हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
Indane Gas: मोबाइल नंबर 7718955555 या 7588888824 पर REFILL लिखकर भेजें।
Bharat Gas: मोबाइल नंबर 1800224344 पर HI या BOOK लिखकर मैसेज करें।
HP Gas: मोबाइल नंबर 9222201122 पर BOOK लिखकर भेजें।
2. मिस कॉल (Missed Call) सेवा से बुकिंग
अगर आपके पास साधारण (फीचर) फोन है या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप सिर्फ एक मिस कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं:
Indane: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस कॉल दें।
BPCL (Bharat Gas): 7710955555 पर मिस call दें।
HP Gas: 9493602222 पर मिस कॉल देकर बुकिंग दर्ज कराएं।
3. Google Pay, PhonePe और Paytm से बुकिंग (कैशबैक का लाभ)
डिजिटल पेमेंट ऐप्स से बुकिंग करने पर अक्सर आकर्षक कैशबैक और डिस्काउंट कूपन मिलते हैं:
स्टेप्स: ऐप खोलें > Bills & Recharges में जाएं > LPG Cylinder Booking चुनें।
अपनी गैस एजेंसी (Indane / Bharat / HP) का चयन करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें और पेमेंट करें। पेमेंट पूरा होते ही आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी।
