भगवान शिव: सोमवार के दिन करें भगवान शिव का ये उपाय, मिलेगा प्रसन्न और शुभ फल

s

सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है, इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन किए गए उपाय भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं और भक्तों के लिए कृपा पात्र बनते हैं।

सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है, इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन किए गए उपाय भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं और भक्तों के लिए कृपा पात्र बनते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिन भक्तों पर महादेव की कृपा हो जाती है उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही शिव के उपासक मालामाल हो जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भोलेनाथ अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न होते हैं। सोमवार की पूजा का विशेष महत्व है। 

सोमवार के दिन इस तरह करें भगवान शिव को प्रसन्न 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की राशि पर शनि, राहु-केतु का प्रभाव रहता है। इन्हें काले तिल के दीपक से लाभ होता है। 

सोमवार के दिन घी का दीपक जलाने से पूरे साल धन की कमी नहीं होगी। इसे घी दिवा भगवान भोलेनाथ के सामने करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। 

सोमवार के दिन स्नान करें और शिव मंदिर या घर के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।

सोमवार के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर बिल्वपत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और नागकेसर के फूल चढ़ाएं। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

अगर आप अपनी कुंडली में राहु-केतु जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो इस दिन जल में काले तिल मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करें।

अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर में जाएं और भगवान भोलेनाथ का गंगा जल, दूध, दही, शहद से अभिषेक करें। भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप लगातार करते रहें। बाद में शिवलिंग पर बिलिपत्र, भांग, धतूरा और शमीपत्र चढ़ाएं। भगवान शिव को फल और फूल चढ़ाने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव की आरती करें। सोमवार के दिन किए गए उपाय भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं और भक्तों के लिए कृपा पात्र बनते हैं। 

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और मान्यताओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

From Around the web