Jokes; गर्लफ्रेंड- सो गया मेरा शोना, बॉयफ्रेंड- हां, गर्लफ्रेंड- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया? पढ़ें आगे..

Joke 1:
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!
Joke 2:
पति: डार्लिंग तुम दिन पे दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी किचन से: अरे! ये तुमने कैसे जाना?
पति: तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।

Joke 3:
पत्नी नई साड़ी लेके आई और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
Joke 4:
पप्पू- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी, लेकिन उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?

Joke 5:
गर्लफ्रेंड- सो गया मेरा शोना
बॉयफ्रेंड- हां
गर्लफ्रेंड- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
बॉयफ्रेंड का बाप- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा.....
