Jokes: पत्नी आईसीयू में थी, पति का रो-रोकर बुरा हाल था, डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर... पढ़ें आगे

s

Joke 1:

पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए) - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे।
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम धनिया ले आए...
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए...!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं...
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!!

Joke 2:

टीचर- लड़कियां अगर पराया धन
होती है तो लड़के क्या होते है??

गप्पू- सर चोर होते है!

टीचर – वो कैसे??

गप्पू- क्योकि चोरों की नजर
हमेशा पराये धन पर होती है।

d

Joke 3:

आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया…
सुनीता- कौन है?
लड़का- मैं हूं?
सुनीता- मैं कौन?
लड़का अरे बेवकूफ, तू सुनीता और कौन...

Joke 4:

चिंटू (सेल्समैन) - भाभी जी कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगी क्या?
.
शीला भाभी- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..
.
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...
.
सेल्समैन बेहोश...

s

Joke 5:

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
.
.
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
.
और
.
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।

Joke 6:

पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
.
डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
.
पति बोल उठा - सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
.
तभी एक चमत्कार दिखा...
दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली,
होंठ हिले और आवाज आई - 36 की...

From Around the web