Jokes: बीवी ने बहुत ही सुरीले और मादक अंदाज में बाथरूम से आवाज दी- प्रकाश डार्लिंग, मैं बाथरूम में हूँ… मैंने साबुन... पढ़ें आगे

Joke 1:
एक भिखारी था..
भीख मांगने के लिए मस्जिद के बाहर बैठा था।
सभी नमाजी आंख बचा कर चले गए और उसे कुछ ना मिला।
फिर वो चर्च गया, फिर मंदिर और गुरूद्वारा,
लेकिन उसको किसी ने कुछ नहीं दिया।
आखिर कर वह एक बीयर बार के बाहर आ कर बैठ गया।
जो भी शराबी बाहर निकलता, वो उसके कटोरे में कुछ डाल देता।
कुछ ही देर में उसका कटोरा नोटों से भर गया।
यह देख भिकारी बोला- प्रभु, रहते कहाँ हो और Address कहाँ का देते हो।
Joke 2:
डाक्टर नर्स से: तुम इंजेक्शन देखते ही इतना क्यो चिल्लाती हो?
नर्स: तो क्या करु मुझे डर लगता है।
डाक्टर: तो तुम उस दिन कितना चिल्लाओगी?
नर्स: किस दिन डाक्टर?
डाक्टर: तुम रहने दो, चुटकला पढने वाला सब समझ गया है।

Joke 3:
बीवी ने बहुत ही सुरीले और मादक अंदाज में बाथरूम से आवाज दी-
प्रकाश डार्लिंग, मैं बाथरूम में हूँ… मैंने साबुन लगा लिया है…प्लीज़ जरा आओ….और अपने मजबूत हाथों से अच्छी तरह से रगड़ दो।
पति जो की चाय की चुस्की लेता हुआ अखबार पढ़ रहा था-
हाँ जानेमन, तुम्हारा हुकुम मेरे सर माथे, आया जान।
और कूदता हुआ बाथरूम में पहुँचता है।
तो देखता है कि बीवी कपड़ों के ढेर के आगे खड़ी हुई थी।
बीवी- देखो, मैंने कपड़ों में साबुन लगा दिया है…अब अच्छी तरह से हर कपडे को ब्रश से रगड़ना और धोना, फिर बाहर उन्हें तार पर सूखने डाल देना….मुझे घर के और रसोई के और भी काम निपटाने हैं।
Joke 4:
एक समय ऐसा भी था। जब कृष्ण बासुरी बजाते थे और गोपिया भागी चली आती थी।
और आज यह भी समय आ गया कि कचरा गाडी वाला गाना बजाता है और मुहल्ले की सारी औरते भागी चली आती है।
कलीयुग है भाई।

Joke 5:
भगवान ने एक बुढे से पूछा: अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है।
कर्म के हिसाब से मुझे तुमको बीमारी देनी होगी।
तुम्हारी भक्ति की वजह से दो में से एक बीमारी चुनने का मौका देता हूँ।
या तो याददाश्त खो जाएगी,
या हाथ पैर काँपेंगे।
बुढे ने अपने मित्र से पूछने की इजाजत लेकर मित्र से पूछा।
मित्र ने कहा कि हाथ पाँव काँपने की बीमारी माँगना, क्योंकि गिलास में से एकाध पेग छलक जाए तो कोई बात नहीं,
पर बोतल रखी कहाँ हैं, ये ही भूल जाओ तो भारी मुश्किल हो जाएगी।
एक सच्चा दोस्त गलत सलाह कभी नही देता।
