Jokes: पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से बस अब मुझे तलाक चाहिए... पढ़ें आगे

f

Joke 1:

होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।

Joke 2:

दुकानदार - बहन जी आप हमेशा दुकान पर आती हैं,
सारे गहने देखती हैं, मगर ले नहीं जातीं, क्यों...?
पिंकी - ले जाती हूं भाई साहब, आप ही ध्यान नहीं देते...!!!
दुकानदार बेहोश...

s

Joke 3;

डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।

पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

Joke 4:

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7
बाप- शाबाश बेटा ! मेरा बच्चा तो बहुत इंटेलिजेंट है
अच्छा तो 6, 7 के बाद क्या आयेगा?
बेटा- 8, 9, 10….
बाप खुश होकर- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद…..गुलाम, बेगम और बादशाह!!

d

Joke 5:

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिली
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे.
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी.
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 

Joke 6:

संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

Joke 7:

पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए......

From Around the web