Jokes: पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं.. पढ़ें आगे

s

Joke 1:

आम बेच रहे ठेले वाले ने एक महिला से पूछा,

इन्हें कैमिकल से तो नहीं पकाया न?
ठेले वाला- नहीं बहन जी, 
मैंने इनको दो औरतों के पास रख दिया था
उनकी बातें सुन-सुन कर खुद ही पक गए..

Joke 2:

डॉक्टर- क्या बात है...?

पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!

n

Joke 3:

पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-

जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.

Joke 4:

पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी- थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं

kj

Joke 5:

कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि,
सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कराई और बोली- नहीं रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां..

From Around the web