Jokes: पति- ये फटे हुए कंडोम सोफे पर क्यों पड़े हुए हैं, पत्नी- क्या… कहाँ? और पत्नी तुरंत जाकर ढूंढने लगती है.. पढ़ें आगे

Joke 1:
पति- ये फटे हुए कंडोम सोफे पर क्यों पड़े हुए हैं।
पत्नी- क्या… कहाँ?
और पत्नी तुरंत जाकर ढूंढने लगती है।
कुछ देर बाद, समझ आने पर वापस लौटकर पत्नी पति से गुस्से में बोलती है-
मुँह तोड़ दूंगी अगर अगली बार बच्चों का नाम सही तरीके से नही लिया तो।
Joke 2:
भगवान ने एक बुढे से पूछा: अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है।
कर्म के हिसाब से मुझे तुमको बीमारी देनी होगी।
तुम्हारी भक्ति की वजह से दो में से एक बीमारी चुनने का मौका देता हूँ।
या तो याददाश्त खो जाएगी,
या हाथ पैर काँपेंगे।
बुढे ने अपने मित्र से पूछने की इजाजत लेकर मित्र से पूछा।
मित्र ने कहा कि हाथ पाँव काँपने की बीमारी माँगना, क्योंकि गिलास में से एकाध पेग छलक जाए तो कोई बात नहीं,
पर बोतल रखी कहाँ हैं, ये ही भूल जाओ तो भारी मुश्किल हो जाएगी।
एक सच्चा दोस्त गलत सलाह कभी नही देता।

Joke 3:
उर्दू की खूबसूरती देखिये।
मैंने सुबह सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो डियर?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज़्जतो-अज़मत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ़्त से आज़ाद करने की कश़मकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।
Joke 4:
कोई जाकर इन सड़क पर बोर्ड लगाने वालों को समझाओ…
हर जगह लिखते है
‘घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है’
बंदा गाड़ी और तेज़ चलाता है। पता नहीं कौन मिलने आया है ।
अगर लिखा जाए
‘घर पर बीबी इंतजार कर रही है’
तो बन्दे की स्पीड खुद ब खुद कम हो जाएगी

Joke 5:
पप्पू ट्रेन की पटरी पर सो गया।
एक आदमी बोला ट्रेन आएगी तो मर जाएगा।
पप्पू :-साले अभी प्लेन ऊपर से गया कुछ नही हुआ।
तो ट्रेन क्या चीज है
