Jokes: टीचर- कल क्यों नहीं आया? पप्पू- नहीं बताऊंगा? टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता.. पढ़ें आगे..

s

Joke 1:

अध्यापक – बोलो बच्चों गंगा नदी पटियाला से निकलती है...
भावना (छात्रा ) – सर नहीं गंगा नदी पटियाला से नहीं निकलती..
प्रिंसिपल – महोदय आप भी कैसे अध्यापक है, गंगा नदी पटियाला से नहीं गंगोत्री से निकलती है..
अध्यापक – प्रिंसिपल महोदय , गंगा नदी पटियाला से ही निकलती है तथा तब तक निकलती रहेगी , 
जब तक मेरी सात महीने की तनखाह नहीं मिल जाती

Joke 2 :

मास्टर – नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली …., …,चली।
पप्पू – नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली टेढी-मेढी चली।
मास्टर – तू पगला गया है क्या ! नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जाती है..
पप्पू – देखो मास्टर साहब पहली बात यह है कि हम बिल्ली को हज पर क्यों भेजेँ, नौ सौ चूहे खाकर तो बिल्ली से हिला भी न जाये..
ये बिल्ली है, कोई नेता नहीं है कि जो कितना भी खाये, चलते ही जाये

d

Joke 3:

अध्यापिका – कल मैंने तुझे कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा था! तू लिखकर क्यों नहीं लाया?
.
राकेश – क्या करूँ मैडम, जैसे ही मैंने कुत्ते पर
पेन रखा, वो भाग गया!

Joke 4:

अध्यापक ने सभी बच्चों से
‘क्रिकेट मैच’ पर निबंध लिखन को कहा:
..
सभी छात्र अपनी-अपनी कापी लेकर
निबंध लिखने में जुट गए।
मगर ??
पप्पू चुपचाप बैठा था..

अध्यापक ने उसकी कापी देखी
और देखते ही बेहोश हो गये।
..
उस पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी:
‘बारिश की वजह से मैच स्थगित कर
दिया गया है।‘

d

Joke 5:

टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
पप्पू- आपकी बेटी !!
(टीचर बेहोश)
 

From Around the web