Jokes: टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए? गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम.. पढ़ें आगे..

Joke 1:
दामाद- आज खाना आपने बनाया है न सासू मां
सास- इतना अच्छा बना है क्या?
दामाद- अरे ऐसा नहीं है,
रोज खाने में काला बाल निकलता था
आज सफेद निकला है........
Joke 2:
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,
जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
पप्पू- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....

Joke 3:
बेटा- पापा मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है
पिता- कर ले बेटा
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी....
Joke 4:
मोहब्बत इतनी अंधी होनी चाहिए,
कि प्रेमिका की नाक भी बह रही हो तो,
ऐसा लगे कि नथुनी में हीरा चमक रहा है!
वो भी कोहिनूर का!

Joke 5:
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम..
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...
रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
