Jokes: एक मारवाड़ी लडके को नौकरी नहीं मिली तो उसने शहर में एक क्लिनिक खोल लिया और बाहर लिखा: तीन सौ रूपये में.. पढ़ें आगे

Joke 1:
पति: राजा दशरथ का नाम सुना है? पत्नी: हाँ सुना है।
पति: उनकी तीन पत्नियाँ थीं। पत्नी: हाँ पता है।
पति: तो, मै दो शादी और कर सकता हूँ।
पत्नी: द्रौपदी का नाम सुना है?
पति: रहने दे पगली! तू भी दिल पे ले लेती है।
Joke 2:
पति अपनी नाराज पत्नी को रोज फोन करता है।
सासूजी: कितनी बार कहा है कि अब वो तुम्हारे घर नहीं आयेगी।
फिर रोज-रोज क्यों फोन करते हो?
जमाई: सुनकर अच्छा लगता है, इसलिये।

Joke 3:
एक काले लड़के की शादी एक बहुत खूबसूरत गोरी लड़की सी हो गयी।
सुहागरात के दिन जैसे ही लड़के ने बत्ती बुझाई, उसकी दुल्हन जोरों से हँसने लगी तो
लड़ने ने तुरन्त बत्ती जला दी और पूछा: क्या हुआ हँस क्यों रही हो ?
दुल्हन बोली: मेरी माँ बोली थी की मेरा दामाद एक दम हीरा है
और जब आपने बत्ती बुझाई तो आपके आँख और दांत बिलकुल हीरे जैसे चमकने लगी
तो मुझे हंसी आ गई कि माँ ने आपके बारे में हीरा
कहा था या आपके आँख और दांत के बारे में।
Joke 4:
एक मारवाड़ी लडके को नौकरी नहीं मिली तो उसने शहर में एक क्लिनिक खोल लिया
और बाहर लिखा: तीन सौ रूपये में इलाज करवाइये, इलाज नहीं हुआ तो एक हजार रूपये वापिस।
एक पंडित ने सोचा कि एक हजार रूपये कमाने का अच्छा मौका है।
वो क्लिनिक पर गया और बोला मुझे किसी चीज का स्वाद नहीं आता।
लड़का: बॉक्स नं 22 से दवा निकालो और तीन बूँदे पिलाओ।
नर्स ने जब दवा पिला दी तो पंडित बोला: ये तो पेट्रोल है।
लड़का: मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया है, लाओ तीन सौ रूपये।
पंडित उस समय तो गुस्सा करके चला गया मगर कुछ दिन बाद फिर वापस आया,
क्योंकि उसे पुराने पैसे वसूलने थे।
पंडित: साहब मेरी याददाश्त कमजोर हो गयी है।
लड़का: बॉक्स नं 22 से दवा निकालो और तीन बूँदे पिलाओ।
पंडित: लेकिन वो दवा तो जुबान के टेस्ट के लिये है।
लड़का: ये लो तुम्हारी याददाश्त भी वापस आ गयी है, लाओ तीन सौ रूपये।
इस बार पंडित दिमाग लगाकर गया और बोला: मेरी नजर कमजोर हो गयी है।
लड़का: इसकी दवाई मेरे पास नहीं है, ये लो एक हजार रूपये। पंडित: ये तो 500 का नोट है।
मारवाड़ी लड़का: आ गयी नजर, लाओ तीन सौ रूपये और लो पंगा मारवाड़ियों से...!!!

Joke 5:
तिजोरी पर लिखा था
तोड़ने की जरूरत नहीं, बटन दबाओ खुल जाएगी
बटन दबाते ही पुलिस आ गयी...
पुलिस : तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है ?
चोर : माँ कसम, आज इंसानियत पर से विश्वास उठ गया !!
