Jokes: एक लड़के ने एक लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने मना कर दिया... पढ़ें आगे

Joke 1:
एक परिवार मे 5 बहने थी..
एक का नाम था -: टूटी
दूसरी का नाम -: फटी
तीसरी का नाम -: फीकी
चौथी का नाम -: मरी
पांचवी का नाम -: भूतनि
एक दिन उनके घर पर लड़की देखने के
लिये मेहमान आए!
मम्मी ने पूछा, आप कुर्सी पर बैठेगें या नीचे
चटाई पर?
मेहमान:- कुर्सी पर
मम्मी :- टूटी!! कुर्सी लेकर आओ
मेहमान :- नहीं नहीं, हम चटाई पर बैठ
जायेंगे
मम्मी :- फटी!! चटाई लेकर आओ
मेहमान :- रहने दीजिए, हम जमीन पर ही
बैठ जायेंगे
मेहमान जमीन पर बैठ गये)
मम्मी :- आप चाय पीऐँगे या दूध?
मेहमान :- चाय
मम्मी :- फीकी!! चाय लेकर आओ
मेहमान :- नहीं नहीं, चाय रहने दो, हमें दूध
ले आओ
मम्मी :- मरी!! भेस का दूध लेके आओ
मेहमान :- रेहेने दीजिये हमें कुछ भी नहीं
चाहियें
सिर्फ लड़की दिखाईये
मम्मी :- बेटियों!! भूतनि को लेकर आओ
मेहमान:- बेहोश!

Joke 2:
संता बड़ी धीरे धीरे फोन पे
बात कर रहा था,
बीवी – इतनी धीमी आवाज में
किससे..बात कर रहे हो ?
संता – अरे बहन है,
बीवी – तो इतना धीरे क्यों
बात कर रहे हो ?
संता – तेरी बहन है!
Joke 3:
पति: क्या बात है. आज
घर बड़ा साफ है।
क्या whatsapp बंद है
तुम्हारा?
पत्नी: नहीं वह तो
चार्जर नहीं मिल रहा था
तो ढूंढ़ने के चक्कर में
सफाई हो गई।

Joke 4:
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ रही थी.
लड़की – मुझे ब्रेकअप चाहिए.
लड़का – नहीं मेरी जान.
लड़की – मैंने जो गिफ्ट दिए वो वापस करो.
घडी, जींस, शूज, बेल्ट सब दो वापस मेरा,
लड़का- ठीक है तुझे जो इतने दिन बाइक पे
बैठा के घुमाया उसका पेट्रोल वापस कर.
लड़की – जानू इतनी जल्दी गुस्सा क्यों करते हो,
मैं मजाक कर रही हूँ.
Joke 5:
एक लड़के ने एक लड़की को
प्रपोज किया तो लड़की ने मना
कर दिया।
लड़के ने कहा : मैं एक महीने तक
तुम्हारे घर के नीचे खड़ा रह कर
तुम्हारा इंतजार करूंगा।
एक महीने बाद लड़की ने उस
लड़के से कहा, ‘आई लव यू।’
लड़का: रहने दो, अब तुम्हारी
पड़ोसन सेट हो गई है।”
