Jokes: शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने लगा और... पढ़ें आगे

w

Joke 1:

शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी:- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “

Joke 2:

पत्नी: अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना
दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पतिः (खुशी से) अच्छा लगेगा।
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी,
बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आँख का सुजन थोड़ा
कम हुआ तब -थोड़ी दिखाई
देना शुरू हुई।

s

Joke 3:

पति – “तुम बहुत हसीन हो …
“पत्नी – “छोड़ो ना.
“पति – “तुम्हारी आँखें
बहुत खूबसूरत है …
“पत्नी – “छोड़ो ना…
“पति – “तुम्हारे बाल
बिलकुल रेशम जैसे हैं…
“पत्नी – “अजी छोड़ो ना…
“पति – “तुम्हारी आवाज़
कितनी सुरीली है …
“पत्नी – “हे भगवान !… अब छोड़ो भी !”..
पति – “इतनी लंबी-लंबी तो
छोड़ रहा हूँ… अब और कितनी छोडू???”

Joke 4:

पत्नी अपने पति के साथ मायके जाते हुए।
पत्नी: देखो जी अपना मूड ठीक रखना और
वहाँ पर कोई झगड़ा नहीं करना मेरे साथ।
पति : क्यों ?
पत्नी : अरे वो मेरे पापा का घर है।
पति : अच्छा तो वो तेरे बाप का घर है।
और मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र
का मैदान है जो रोज बिना बात के
महाभारत करती है।

f

Joke 5:

शादी की 10वीं सालगिरह पर पन्नी पति
के सीने से लग के बोली –
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले
जाए तो आप क्या करेंगे…?
पति – हट पगली, कैसे सवाल पूछती है…?
पन्नी – बताओ ना जान…
पति – मैं बोलूगा भाई भगा के क्यों ले
जा रहे हो, आराम से ले जाओ,में रोक
थोड़ी रहा हूं…

From Around the web