Jokes: जहाज में तीन लोग कहीं जा रहे थे, अचानक जिन्न आया और बोला समुद्र में कोई चीज फेंको... पढ़ें आगे

d

Joke 1:

जहाज में तीन लोग कहीं जा रहे थे

अचानक जिन आया और बोला
समुद्र में कोई चीज फेंको,
अगर मैंने ढूंढ ली तो मैं तुम लोगों को मार दूंगा
न ढूंढ पाया तो मैं तुम्हारा गुलाम बन जाऊंगा!

चीनी आदमी ने सिम फेंका जिन ने ढूंढ लिया और उसे मार दिया!

अंग्रेज ने सुई फेंकी जिन उसे भी लिया और उसे मार दिया!

भारतीय ने कुछ फेका पर जिन ढूंढ नहीं पाया
थक हार के जिन ने पूछा क्या फेंका था मेरे हुजूर !

भारतीय :- मैं भी तेरा बाप हूं
पानी में घुलने वाला गोली फेका था,
अब तू घर चल बहुत काम पड़ा है!

Joke 2:

जिस देश में
1 ही बीड़ी से 5 लोग सुट्टा मारते हों।
उस देश की एकता और अखंडता को
कोई नहीं तोड़ सकता!

d

Joke 3:

मास्टर जी को
दिल का दौरा उस वक्त पड़ गया
जब प्रैक्टिकल कॉपी
साइन करवाने वालो की भीड़ में घुसकर
एक स्टूडेंट ने उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली!

Joke 4:

रामकथा चल रही थी,
अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुआ।
भाई, पवन अरोड़ा जी जहां कहीं भी हों.. तुरंत घर पहुंचें।
वन्दना भाभी, उनका घर पर इंतजार कर रही हैं।
राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तत्काल उठ खड़े हुए
और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठी वन्दना भाभी चिल्लाई…
अरे बैठो बैठो राम कथा सुनो।
मैंने तो खाली चेक करने के लिए अनाउंसमेंट करवाया था कि
राम कथा ही सुनने गए हो या कहीं और
जय श्री राम

d

Joke 5:

मेहनती कर्मचारी :- का मतलब क्या ??
Ans: “तेजपत्ता”
कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है,
पूरे समय वो सब्जी के साथ रहता है और..
उसी सब्जी को परोसते ओर खाते समय
सबसे पहले उसे ही खींचकर बाहर फेंका जाता है !!

सफल अधिकारी :- मतलब क्या ??
Ans: “हरा धनिया”
उसे पता हीं नहीं होता क्या बन रहा है और
सब्जी बन जाने के सबसे बाद में
प्रस्तुत करने के समय डाला जाता है और..
फिर सब्जी के सारे स्वाद का श्रेय उसे ही दिया जाता है !!

From Around the web