Jokes: तीन मूर्ख ट्रेन से यात्रा कर रहे थे अचानक किसी ने चेन खींच दी, गाड़ी रुकी तो पहला मूर्ख बोला – यार, गाडी लगता है गाड़ी... पढ़ें आगे

Joke 1:
पुत्र – मां मै भी तालाब में तैरना चाहता हुं ?
मां – नहीं ! बेटा डूब जाओगे।
पुत्र – लेकिन पिताजी तो घंटे-भर से तालाब मे तैर रहें है।
मां – बेटा तुम्हारे पापा का बीमा हो चुका है।
Joke 2:
मरीज (डॉक्टर से) – मैं रोज 50 रुपये की दवाई ले रहा हूँ,
पर कोई फायदा नहीं हो रहा.. !
डॉक्टर – अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ.
इससे तुम्हे रोज 10 रुपये का फायदा होगा !!!

Joke 3:
एक कंजूस सेठ जब मरने को हुआ तो एक रिश्तेदार ने कहा- अब तो आप मर ही रहे हैं,
जाते-जाते समाज के लिए कुछ दे जाइए।
.
सेठ – अब जान तो दे रहा हूं , इससे ज्यादा क्या चाहिए समाज को।
Joke 4:
तीन मूर्ख ट्रेन से यात्रा कर रहे थे अचानक किसी ने चेन खींच दी।
गाडी रुकी तो पहला मूर्ख बोला – यार, गाडी लगता है गाडी पंक्चर हो गई।
दूसरा मूर्ख बोला- गाडी का टायर बर्स्ट हो गया है।
तीसरा मूर्ख बोला – मैं नीचे उतरकर देखता हूं,
उसने देखा और आश्चर्य से बोला –
अरे यार, गाडी के पहिये में से टायर ही निकलकर भाग गए।

Joke 5:
एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था,
गलती से गहरी झील में गिर गया.
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गयी.
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला –
“जा ! कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले…!”
