Jokes: एक मुर्गा था, बहुत जिद्दी था, अपने मालिक को बहुत परेशान करता था, मालिक ने तंग आकर.. पढ़ें आगे

f

Joke 1:

एक मुर्गा था। बहुत जिद्दी था।
अपने मालिक को बहुत परेशान करता था।
मालिक ने तंग आकर एक दिन उसे एक टोकरी मे बंद कर दिया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था। पीछे से निकल गया।
मालिक को फिर गुस्सा आया। इस बार उसने मुर्गे को पिंजरे मे बंद कर दिया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था। फिर पीछे से निकल गया।
मालिक को इतना गुस्सा आया कि उसने मुर्गे को मारा, पकाया और खा गया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था….

Joke 2:

नासा का रॉकेट ब्लास्ट हुआ।
जापान: टेक्नॉलजी परीक्षण किए थे?
नासा: हां।
रूस: क्रिटिकल मास वॉल्यूम ठीक था?
नासा: हां।
भारत: नींबू-मिर्ची टांगे थे?
नासा: नहीं।
भारत: जणा ही फाटग्यो थारो रॉकेट।

s

Joke 3:

कॉलेज में 2 दोस्त एक सेमिनार में बैठे थे।
पहला दोस्त: यार, यह लेक्चर इतना बोरिंग है कि मेरी तशरीफ तक सो गई।
….
दूसरा दोस्त: मुझे पता है, अभी 2 बार तुम्हारी तशरीफ के खर्राटे मैंने सुने।

Joke 4:

लड़की: आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का: ओह, फिर क्या हुआ?………
लड़की: वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
हमारी फैमिली बहुत स्ट्रिक्ट है न…

s

Joke 5:

एक खरगोश रोज लोहार की दुकान पर जाता और पूछता,
गाजर है क्या?
लोहार रोज इनकार कर देता, फिर भी
खरगोश अगले दिन उसी सवाल के साथ टपक पड़ता।
एक दिन लोहार को बहुत गुस्सा आया और उसने
हथौड़े से खरगोश के आगे के दांत तोड़ दिए और बोला,
अब तू गाजर खाकर दिखा।
….
अगले दिन खरगोश फिर आ गया और पूछा,
गाजर का हलवा है क्या?

From Around the web