Jokes: एक गाँव में बाढ आई थी, तो मीडिया वाले ग्राम सरपंच के पास गए और बोले: आपके गांव की आबादी... पढ़ें आगे

f

Joke 1:

मम्मी बोली…..
तू किसी शादी ब्याह में नाचता क्यों नहीं है।   
मैं बोला…..
नाचती तो लड़कियां है ।।
हम तो ‘भोले’ के भक्त है ‘पी’ के तांडव करते है ।।

Joke 2:

पत्नी :- सुनो जी, मैंने नए डिटर्जेन्ट से अपना नया सूट धोया
और वो छोटा हो गया। अब क्या करूँ ?
.
पति :- उसी डिटर्जेन्ट से नहा भी लो फिट आ जाएगा।

s

Joke 3:

उर्दू की खूबसूरती देखिये।
मैंने सुबह सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो डियर?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज़्जतो-अज़मत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ़्त से आज़ाद करने की कश़मकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।

Joke 4:

एक गाँव में बाढ आई थी।
तो मीडिया वाले ग्राम सरपंच के पास गए और बोले: आपके गांव की आबादी सरकारी रजिस्टर में पांच सौ है और नदी से अब तक नौ सौ लोग निकाले जा चुके हैं, ऐसा कैसे?
सरपंच: रजिस्टर का हिसाब सही है! क्या है कि हमारे गांव में किसी ने हेलीकाप्टर नहीं देखा है, वो आर्मी वाले इनको निकाल के किनारे करते है और ये हेलीकाप्टर पे चढ़ने के लिए फिर से पानी में कूद जाते हैं!!
भगवान झूठ न बुलाये, मैं खुद ही नौ-दस बार पानी मे कूद चूका हूँ।

s

Joke 5:

पत्नी: मै घर छोड़ कर जा रही हु।
पति: मै भी निर्मल बाबा के पास जा रहा हूँ।
पत्नी: मुझे मांगने के लिए?
पति: नही बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गयी है।

From Around the web