Jokes: पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया..!पति- जानू..! आज तो फिर से हनीमून मनाने का मन कर रहा है..! पत्नी (चिढ़कर)- रहने दीजिए..! पढ़ें आगे..

h

Joke 1: 

पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया..!

पति- जानू..! आज तो फिर से हनीमून मनाने का मन कर रहा है..!

पत्नी (चिढ़कर)- रहने दीजिए..!

आपको बस रात में ही प्यार आता है..!

दिन में तो जैसे सांप सूंघ जाता है…!

पति के मुंह से सच निकल गया- अरे..!

क्योंकि रात में अंधेरा होता है न और…

दिन में तुम्हारी शक्ल देखकर मूड ही नहीं बनता..!

फिर तो चार दिन तक छत पर मच्छरों ने पति के साथ हनीमून मनाया..!!

Joke 2:

पत्नी: तुम्हें जरा भी तमीज नही कि मै घंटों से बके जा रही हूं,तुम उबासी ले रहे हो।


पति (गुस्से में)

 मै उबासी नही ले रहा बोलने की कोशिश कर रहा हूं।

f

Joke 3:

पत्नी : बाजार से, दूध का 1 पैकेट ले आओ। हां, अगर नींबू दिखें, तो 6 ले आना..।
पति, 6 पैकट दूध ले आया..
पत्नी : 6 पैकेट दूध.. ?
पति : हां 6 पैकेट लाया हूं, क्योंकि बाजार में नींबू दिख गए थे..
अब बताओ पति कहां गलत है ? विश्वास न हो, तो दोबारा पढ लो..

Joke 4:

पप्पू की बीवी को डाकू उठाकर ले गए..

पप्पू अपनी बीवी को छुड़ाने जाने लगा तो

गांव वालों ने कहा- “खाली हाथ क्यों जा रहे हो..?”

ये सुनकर पप्पू ने दो किलो सेब ले लिए..!

f

Joke 5:

पत्नी- सुना है कि जन्नत में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते?

पति- बिल्कुल सही सुना है आपने.!

पत्नी- ऐसा क्यों.?

पति- अरे पगली इसलिए तो उसे…

जन्नत कहते हैं.!!

From Around the web