Jokes: पति काम से घर जल्दी आ गया, पत्नी ने यह देखा तो घबरा कर प्रेमी गुप्ता जी को पाउडर लगा कर.. पढ़ें आगे

Joke 1:
संता: शराब पी रहा था और जोर जोर से रो रहा था..
बंता: रो क्यों रह है..
संता: जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा हूँ…
उसका नाम भी याद नहीं आ रहा..
कमिनी लगती है करप्ट फाइल थी मेमोरी में..
Joke 2:
रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया।
रमेश ( पत्नी से ) – देखो सूरज डूब चुका है, अब खाना खाते है।
पत्नी ( रमेश से ) – नहीं जी।
रमेश – देखो डूबा या नहीं
पत्नी – नहीं जी…
रमेश – लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा।

Joke 3:
पति-पत्नि में झगड़ा हो रहा था।
पत्निः मैं पूरा घर संभालती हूँ किचन संभालती हूँ,
बच्चों को संभालती हूँ तुम क्या करतेहो ?
…..
पति: मैं खुद को संभालता हूँ
तुम्हारी नशीली आँखें देखकर
बीवी: आप भी ना
चलो बताओ आज क्या बनाऊँ आपकी
पसंद का
Joke 4:
एक रात एक घर में चोर घुस आया।
खटपट सुनकर मालिक की आँख खुल गई।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊँ।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊँ।
मालिक: कौन है?
चोर: अबे साले, बिल्ली हूँ बिल्ली।

Joke 5:
पति काम से घर जल्दी आ गया…
पत्नी ने यह देखा तो घबरा कर प्रेमी गुप्ता जी को पाउडर लगा कर, कोने में मूर्ति बनाकर खड़ा कर दिया…
पति कमरे में आया तो उसने मूर्ती देखी और पूछा-
: यह क्या है डार्लिंग..?
.
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली: जी, यह मूर्ति हमारे पड़ोसी गुप्ता जी ने दी है…
.
पति कुछ ना बोला और काम काज में व्यस्त हो गया…
.
पति आधी रात को उठ कर मूर्ति के आगे सेंडविच रखकर बोला-
: खा लो गुप्ता जी, परसों मैं भी तुम्हारे घर सारी रात ऐसे ही खड़ा रहा किसी ने पानी तक भी नहीं पूछा था…
