Jokes: लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से,“मेरे पास मेरे दोस्त जैसी कार नही पर, तुम्हे पलको पे बैठा के घुमाउंगा... पढ़ें आगे

Joke 1:
एक दिन भगवान ने एक
आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी.
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?
आदमी ने अपनी पत्नी का नाम
बता दिया….
भगवान हंसकर बोले – “पूरा सिस्टम
फॉर्मेट कर दिया पर वायरस फिर
भी रह गया…. !”
Joke 2:
बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू - वो कैसे?
बबलू - मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…

Joke 3:
एक औरत अपनी पड़ोसन को बता रही थी
“तुझे पता है, 20 साल तक मेरी
कोई औलाद नहीं हुई”
पड़ोसन हैरानी से : “तो फिर तूने क्या किया ?”
औरत : “फिर मैं 21 साल की हुई तो
मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी
फिर जा के मुन्ना हुआ
पड़ोसन खड़े खड़े बेहोश हो गयी
Joke 4:
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से..
“मेरे पास मेरे दोस्त जैसी कार नही पर
तुम्हे पलको पे बैठा के घुमाउंगा,
उसके जैसा बडा घर नही पर तुम्हें दिल में रखुंगा,
उसके जितने पैसे नही पर मजदुरी करके खिलाउंगा…
उसके जितना अमीर नहीं, लेकिन सिर्फ
तुम्हारा ही रहूंगा और क्या चाहिए तुम्हे ???”
लड़की : बस कर पगले, रुलायेगा क्या ???
चल अपने दोस्त का नंबर दे….!!

Joke 5 :
देवर- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
भाभी- क्यों?
देवर- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'.....
