Jokes: हरियाणे की लुगाइयों न अंग्रेज्जी सिखाण खात्तर टीचर आईं, इब A फॉर एप्पल B फॉर बॉय तो समझाना आसान नहीं था.. पढ़ें आगे

Joke 1:
पत्नी : सुनो ज….सोमवार खरीदारी,
मंगल को होटल प्रोग्राम,
बुध को लॉग ड्राइव पर,
गुरुवार चायनीज रेस्टॉरेन्ट,
शुक्रवार मूवी देखेंगे,
शनीवार को पिकनिक..!!
कितना मजा आएगा ना..!!”
पति : जरूर…और रविवार को मंदिर
जाएँगे।”
पत्नी : “क्यों ?? “
पति : भीख माँगने…!
Joke 2:
गधा… मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता…तुम भाग क्यों नहीं जाते
गधा… मालिक की खूबसूरत लड़की
जब पढ़ाई नही करती
तो मालिक बोलता है कि तेरी शादी गधे
से कर दूंगा
बस ऐसी उम्मीद से टिका हूं

Joke 3:
गांव की एक औरत ने तेजी से आ
रही बस को हाथ दिखाकर रोका
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और
पूछा: कहां जाना है?
….
औरत बोली:
जाना कहीं नहीं है….
बच्चा रो रहा है जरा पों-पों
बजा दो…!!
Joke 4:
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया
उसने सोचा, क्यों न लड़की से
अंग्रेजी में बात करूँ
उसने लड़की से पूछा – इंग्लिश
चलेगी ना …?
….
लड़की शरमाते हुए बोली – जी प्याज
और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी!

Joke 5:
हरियाणे की लुगाइयों न अंग्रेज्जी सिखाण
खात्तर टीचर आईं।
इब A फॉर एप्पल B फॉर बॉय तो समझाना
आसान नहीं था इसलिए नया तरीका निकाला
गया।
…
A फॉर अमर की बहू,
B फॉर बबलू की बहू,
C फॉर चंदर की बहू,
…..
अच्छी तरै रटवाया, अर फेर टेस्ट लिया।
…..
ताई कन्फ्यूज़ हो गयी।
W देख के कहणं लागी, दिक्खे तो यो मदन की
बहू सै, पर टांगां न उप्पर क्यूँ करके पड़ी सै।
