Jokes: टीचर :- टिल्लू तुम बताओ, बड़े होकर क्या बनोगे ? टिल्लू, शरमाते हुए : दूल्हा... पढ़ें आगे

Joke 1:
तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से) :- मैडम मै आपको कैसा लगता हूँ ??
मैडम :- सो स्वीट…
बच्चो :- तो मै अपने मम्मी पापा को कब भेजूं आपके घर ??
मैडम :- क्यों ??
बच्चा :- बात आगे बढाने के लिये…….!
मैडम :- ये क्या बकवास है ??
बच्चा :- ट्युशन के लिए……!
क्या मैडम आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ-पढ कर बिगड.गई हो…
Joke 2:
गुरुजी : ऐसा कौन सा स्तनधारी प्राणी है,
जो आकाश मे उडता है ,
पर जमीन पर ही बच्चे को जन्म देता है ?
.
पूरी क्लास में सन्नाटा हो गया …..
.
ऐसे में आखरी बेंच पे बैठा पप्पू बोला
.
Sir:- एअरहोस्टेस…..
.
गुरुजी बेहोश हो गए…….
.
होश आने पर उन्होने स्वेच्छिक
रिटायरमेंट ले लिया है।

Joke 3:
अध्यापक :- टेबल पर चाय किसने गिराई? इसे अपनी मातृभाषा मे बोलो ।
छात्र :- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा में ?
अध्यापक :- हां ।
छात्र :- अरे छाती कूटा म्हारा जीव लियां बिना थने चैन नी पड़े ? ओ की थारो बाप ढोली चाय ?
अध्यापक बेहोश !
Joke 4:
साइंस की टीचर क्लास में पढ़ा रही थी,
.
टीचर ने पप्पू से कहा – तू बता जिन्दा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं
.
पप्पू – नहीं पता मैडम
.
टीचर – अरे जो आता है वही बता
.
पप्पू – जिन्दा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात जरुरी है सनम
दे थप्पड़ दे थप्पड़

Joke 5:
टीचर :- टिल्लू तुम बताओ, बड़े होकर क्या बनोगे ?
टिल्लू, शरमाते हुए : दूल्हा
टीचर :- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर क्या पाना चाहते हो ?
टिल्लू, शरमाते हुए : दुल्हन
टीचर :- उफ्फोह, मुझे बताओ, बड़े होकर ऐसा क्या करोगे जो तुमने अभी तक नहीं किया ?
टिल्लू, शरमाते हुए : जी टीचर, शादी!
