Jokes: अध्यापिका :- ओये यहां आओ, चपरासी :- मेडम जी मेरा नाम “ओये” नही है आप मुझे नाम लेकर बुलाया करे.. पढ़ें आगे

Joke 1:
अध्यापिका :- ओये यहां आओ
चपरासी :- मेडम जी मेरा नाम “ओये” नही है आप मुझे नाम लेकर बुलाया करे
अध्यापिका :- अच्छा बताओ क्या नाम है तुम्हारा
चपरासी :- प्राणनाथ
अध्यापिका :- नही कोई ओर नाम बताओ,
चलो घर वाले किस नाम से बुलाते हैं ?
चपरासी:- बालम
अध्यापिका:- ये भी सही नही है चलो मोहल्ले वाले किस नाम से बुलाते हैं
चपरासी:- साजन
अध्यापिका :- ये भी ठिक नही है,
सर नेम क्या लगाते हो ?
चपरासी:- स्वामी!!
अध्यापिका जी बेहोश!
Joke 2:
संता: यार, मेरी पत्नी हमेशा साड़ियों की ही फरमाइश करती रहती है।
कल ही एक साड़ी लाने को कह रही थी।
आज सुबह फिर एक साड़ी मांग रही थी
बंता: अजीब बात है। इतनी साड़ियों का क्या करती है?
संता: पता नहीं। मैंने कभी साड़ी लाकर तो दी नहीं।

Joke 3:
छुट्टी का दिन था।
पति महाशय सुबह-सुबह फेसबुक खोल कर बैठ गए।
उनकी एक महिला मित्र ने सैंडविच का फोटो अपलोड करके लिखा,
आओ सब नाश्ता करें।
पति महाशय ने कॉमेंट किया, बहुत टेस्टी नाश्ता था, मजा आ गया।
पत्नी ने यह कमेंट पढ़ लिया और पति को नाश्ता ही नहीँ दिया।
4 घंटे भूखा रखने के बाद पत्नी बोली, लंच घर पर करोगे या फेसबुक पर?
Joke 4:
एक खरगोश रोज लोहार की दुकान पर जाता और पूछता,
गाजर है क्या?
लोहार रोज इनकार कर देता, फिर भी
खरगोश अगले दिन उसी सवाल के साथ टपक पड़ता।
एक दिन लोहार को बहुत गुस्सा आया और उसने
हथौड़े से खरगोश के आगे के दांत तोड़ दिए और बोला,
अब तू गाजर खाकर दिखा।
….
अगले दिन खरगोश फिर आ गया और पूछा,
गाजर का हलवा है क्या?

Joke 5:
नट्टू वकील बन गया। उसे पहला केस मिला
मुजरिम (वकील पप्पू से): कोशिश करना उम्रकैद हो, फांसी न हो।
वकील नट्टू: तुम चिंता मत करो, मैं हूं न।
….
पेशी के बाद कोर्ट के बाहर- पत्रकार: क्या हुआ?
वकील नट्टू: बहुत मुश्किल से उम्रकैद करवाई।
जज तो रिहा कर रहा था।
