Jokes: सोनू को एक लड़की ने कार से टक्कर मार दी, घायल होकर वह डॉक्टर के पास गया, मरहम-पट्टी करते हुए डॉक्टर बोला... पढ़ें आगे

Joke 1:
एक शादीशुदा आदमी मंदिर जाकर भगवान से पूछता है-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
Joke 2:
एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल
मां- इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है,
हम लोग ऐसा क्यों नहीं करते?
मां- बेटा अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद
रखा जाता है
जैसे- चिकन टिक्का, चिकन चिली, चिकन तंदूरी,
चिकन मलाई, चिकन कढ़ाई, चिकन दो प्याजा......

Joke 3:
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
Joke 4:
पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया

Joke 5:
सोनू को एक लड़की ने कार से टक्कर मार दी.
घायल होकर वह डॉक्टर के पास गया.
मरहम-पट्टी करते हुए डॉक्टर बोला डॉक्टर :-
जब तुमने देख लिया था कि कार एक लड़की
चला रही है तो तुम सड़क से दूर क्यों नहीं हो गए ?”
सोनू एकदम झुंझला कर बोला
सोनू:- “अबे … कौन सी सड़क ? कैसी सड़क ? …
मैं तो गार्डन में लेटा हुआ था … !
