Jokes : साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जीजा ने कहा.... पढ़ें आगे

f

Joke 1:

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...?

Joke 2:

साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...

s

Joke 3:

सास (बहू से)- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी बेटी से जरूर बात किया करो मांजी
सास- क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता है।

Joke 4:

शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी।
सास (फ्रिज खोलते हुए)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।
बहू की बात सुनकर सास का सिर चकरा गया।

s

Joke 5:

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
 

From Around the web