Jokes: मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया- मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से... पढ़ें आगे

Joke 1:
एक आदमी की बीवी लापता हो गई.
उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया –
“मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है. जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा… वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा !
Joke 2:
एक लड़की अपने बॉय-फ्रेंड को अपनी माँ से मिलाने घर लेकर गई.
वहाँ से लौटकर
लड़की – मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आये.
लड़का – कुछ भी हो पर शादी मैं तुमसे ही करूँगा …
आंटी से कहना, मुझे भूल जाएँ !

Joke 3:
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा –
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए……
Joke 4:
प्राइमरी क्लास में मास्टर साहब गणित सिखा रहे थे.
मास्टर साहब – “बेटा, मान लो मैंने तुम्हें 10 लड्डू दिए !
”पप्पू – “क्यों मान लूँ … आपने तो मुझे एक भी नहीं दिया ?
”मास्टर साहब – “अरे मान ले न ! मानने में तेरे बाप का क्या जाता है ?
”पप्पू – “ठीक है …”
मास्टर साहब – “हाँ, तो उसमें से 5 तुमने मुझे वापस दे दिए…
तो बताओ तुम्हारे पास कितने लड्डू बचे ?
”पप्पू – “20 !!!”
मास्टर साहब – “कैसे ?
”पप्पू – “मान लीजिए ना ! मानने में आपके बाप का क्या जाता है !!!”

Joke 5:
मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।
