Jokes: संता नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया, बॉस – क्या काम कर लोगे? संता– सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूँ, पढ़ें आगे

Joke 1:
सांता नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया…
बॉस – क्या काम कर लोगे?
सांता – सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूँ,
डर लग रहा है इंटरव्यू में…
बॉस – अरे डरो नहीं,
मुझसे बिलकुल अपने दोस्त की तरह बात करों तूम…
सांता – ओ तेरी… मैं तो फालतू का डर रहा था…
और बता साले… भाभी कैसी है… बच्चे मजे में… ?
Joke 2:
बॉयफ्रेंड – जानू कहाँ गयी थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड – मॉल गयी थी बेबी, शौपिंग करने
बॉयफ्रेंड – अच्छा जानू, क्या – क्या लिया?
गर्लफ्रेंड – बेबी, एक हेयर बैंड और 50 सेल्फी....

Joke 3:
संता बंता के घर खाना खा रहा था
बंता – यार तुम्हारा कुत्ता
मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता – जल्दी से खाना खा लो,
वरना काट भी लेगा
क्योंकि तुम उसी के बर्तन में खाना खा रहे हो....
Joke 4:
माँ – बेटी, लैंप जला दो
कुछ देर बाद बेटी को पास आते
देख माँ ने पूंछा – लैंप जला दिया?
बेटी – हां माँ, तुमने जब कहा था ‘
तभी चूल्हे में दाल दिया था,
अब तक पूरा जल भी गया होगा.....

Joke 5:
रामलाल : डॉक्टर साहब !
मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा ना ?
डॉक्टर - हाँ.. हाँ.. बिलकुल
रामलाल - तो फिर ठीक है
नहीं तो अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है
