Jokes: संता बजार जा रहा था, उसे अचानक जोर से सुसु लगी, एक दीवार पे लिखा था– यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं.. पढ़ें आगे

Joke 1:
संता : -आज मेरी भैंस ने अंडा दिया है।
बंता :- अबे भैंस कब से अंडा देने लगी।
संता :- ये मेरा स्टाइल है, मैं अपनी मुर्गी का नाम भैंस रखा है।
Joke 2:
बंता को अपना पालतू कुत्ता बेचना था, संता उसे खरीदने वाला था…
संता : -क्या यह कुत्ता वफादार है ?
बंता :- हाँ जी, मैं इसे पहले भी दो बार बेच चुका हूँ।
ये इतना वफादार है कि हर बार मेरे पास वापस आ जाता हैं।

Joke 3:
एक दिन संता को देर से काम पर पहुँचने पर….
मैनेजर बोला :- “लेट क्यों हो गए ?
संता :- बस स्टॉप पर एक आदमी का सौ का नोट खो गया था,
इस वजह से देर हो गयी।
मैनेजर :- अच्छा ! तो तुम उसके 100 के नोट खोजने में मदद कर रहे थे ?
संता :- नही सर् ! मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था।
Joke 4:
संता :– यार मैं घर वालों से बहुत परेशान हूँ।
बंता :- क्यों ?
संता :– अरे मेरे घर वालों को घड़ी में टाइम देखना तक नहीं आता।
बंता :- मतलब ?
संता :– सुबह-सुबह मुझे जल्दी उठाते है और कहते हैं –
“उठ जा देख कितना टाइम हो गया”

Joke 5:
संता बजार जा रहा था…..
उसे अचानक जोर से सुसु लगी….
एक दीवार पे लिखा था….
– यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं।
संता ने वहीं सुसु कर दिया और खिलखिलाते हुए बोला
– देखा इसे कहते है दिमाग, सुसु मैने किया और नाम कुत्ते का लगेगा।
