Jokes: संता ने अपनी दवाई की बोतल से एक चम्मच निकाल कर, केमिस्ट को पिलाकर पूछा :- मीठी है क्या ? केमिस्ट- नहीं तो क्यों क्या हुआ? पढ़ें आगे..

Joke 1:
संता ने अपनी दवाई की बोतल से एक चम्मच निकाल कर….
केमिस्ट को पिलाकर पूछा :- मीठी है क्या ?
केमिस्ट :- नहीं तो। क्या है ये ?
संता :- बस यही पूछना था।
दरअसल डॉक्टर ने बोला था यूरिन टेस्ट करवाओ कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।
Joke 2:
गरीब संता एक अमीर लड़की को पसंद करता था ….
वह लड़की भी संता को बहुत पसंद करती थी….
संता (लड़की को अकेले पाकर) :- तुम बहुत अमीर हो ?
लड़की :- हाँ ! कम से कम एक करोड़ रुपया तो है ही।
संता :- क्या मुझसे शादी करोगी ?
लड़की :- नहीं।
संता :- मुझे पता था, तुम यही कहोगी ?
लड़की :- जब पता था तो फिर पूछा क्यों ?
संता :- यह देखने के लिए कि जब आदमी एक करोड़ रुपया गंवा देता है,
तो उसे कैसा लगता है ?
Joke 3:
संता (बंता से) :- और बता यार,
बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं ?
बंता :- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता :- क्या बात कर रहा है, सच में।
बंता :- और नहीं तो क्या ?
संता :- फिर क्या बोली ?
बंता :- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ।
पक्का अब नही मारूंगी।
Joke 4:
संता को फांसी की सजा सुनाई गई…
जज ने पूछा :– कोई आखिरी ख्वाहिश…?
संता :– हमारी जगह तुम लटक जाओ..!
Joke 5:
संता :- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियाँ दिख जाएंगी ?
बंता :- जरूर ! और हाथ छोड़ दोगे तो
मेडिकल कॉलेज की लड़कियाँ भी दिख जाएंगी।