Jokes: संता : -आज मेरी भैंस ने अंडा दिया है, बंता :- अबे भैंस कब से अंडा देने लगी, तो संता ने दिया ऐसा जवाब, पढ़ें आगे..

Joke 1:
संता :- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता :- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
संता :- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली
दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा.. ?
बंता :- संते मैं तो शेर को बचाऊंगा,
आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं ?
Joke 2:
संता :- बचपन में माँ की बात सुनी होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते।
बंता :- क्या कहती थी तेरी माँ।
संता :- जब बात ही नहीं सुनीं तो मुझे क्या पता की क्या कहती थी।
Joke 3:
संता :- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो ?
बंता :- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूँ।
संता :- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो ?
बंता :- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूँ।
Joke 4:
संता इंटरव्यू देने गया….
बंता :-व्हाट इस योर नेम ?
संता :- होला
बंता :- ये कैसा नाम है ?
संता :- जी वो मैं होली के दिन पैदा हुआ था।
बंता :- अच्छा हुआ तुम लोहड़ी के दिन पैदा नही हुए।
Joke 5:
संता :- भीगा सा लग रहा आलम मुझे….
भीगा सा लग रहा सुबह मुझे…..
भीगा लग रहा सारा जहान मुझे !
बंता :- उठ साले, बिस्तर पर सु सु कर दिया है तूने।
Joke 6:
संता : -आज मेरी भैंस ने अंडा दिया है।
बंता :- अबे भैंस कब से अंडा देने लगी।
संता :- ये मेरा स्टाइल है, मैं अपनी मुर्गी का नाम भैंस रखा है।