Jokes: संता अपने दोस्त बंता से कहता है :- बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना... पढ़ें आगे

Joke 1:
रजनीकांत ने फोन लगाया ….
रजनीकांत :– हेलो मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ।
संता :– हां पता है… बोलिए।
रजनीकांत :– तुम्हे कैसे पता मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ ?
संता :– अरे मेरा फोन स्विच ऑफ था भाई।
स्विच ऑफ फोन पे भी कॉल आई तो रजनीकांत ही होगा ना
— रजनीकांत कुछ भी कर सकता है बिडू।
Joke 2:
संता अपने दोस्त बंता से कहता है :-
बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना।
घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे….
यदि मैं एक विषय में फेल हुआ तो कहना..“जय श्री राम”
और दो विषय में फेल हुआ तो कहना.. जय श्री कृष्णा, जय श्री कृष्णा
और अगर तीन विषय में फेल हुआ तो कहना.. ब्रम्हा, विष्णु, महेश की जय।
बंता कॉलेज से रिजल्ट देखकर आया और बोला :- “बोल सांचे दरबार की जय”

Joke 3:
मेंढ़क और बंता की बहस छिड़ी….
मेंढ़क :– तुम में दिमाग नहीं है।
बंता :– है..।
मेंढ़क :– नही है..।
बंता :– है…
इतने में मेंढक पानी में कूद गया….
बंता :– ले अब इसमें सुसाईड करने वाली क्या बात थी !
Joke 4:
बंता ने हजामत की दुकान खोली….
एक दिन संता शेविंग कराने वहां गया।
बंता :– मूँछें रखनी है ?
संता – हाँ
बंता (मूछें काट कर) :– ले अब जहाँ रखनी है वहाँ रख ले।

Joke 5:
संता बस में खड़ा था..
ब्रेक लगी तो एक लड़की पे जा गिरा…
लड़की :– बत्तमीज क्या कर रहे हो ?
संता :– मैं तो इंजीनियरिंग कर रहा हूं और आप ?
