Jokes: संता आपने दोस्त बंता से कहता है:- बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना, घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे... पढ़ें आगे

Joke 1:
संता आपने दोस्त बंता से कहता है:-
बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना। घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे।
यदि मैं एक विषय में फेल हुआ तो कहना..
“जय श्री राम।”
और दो विषय में फेल हुआ तो कहना.. जय श्री कृष्णा, जय श्री कृष्णा।
और अगर तीन विषय में फेल हुआ तो कहना..
ब्रम्हा, विष्णु, महेश की जय।
बंता कॉलेज से रिजल्ट देखकर आया और बोला…
“बोल सांचे दरबार की जय”
Joke 2:
संता बंता के घर गया…
और बंता की बीवी को देख कर बोला…
संता – बंता तेरी और भाभी की जोड़ी बिल्कुल राम-सीता की जोड़ी है।
बंता – “कहा यार..
ना तो ये धरती में समाती है।
और न ही इसे कोई ‘रावण’ उठा कर ले जाता है!!

Joke 3:
मेंढ़क और बंता की बहस छिड़ी।
मेंढ़क – तुम में दिमाग नहीं है।
बंता – है..।
मेंढ़क – नही है..।
बंता – है…
इतने में मेंढक पानी में कूद गया।
बंता – ले अब इसमें सुसाईड करने वाली क्या बात थी!!
Joke 4:
संता बंता एक ढाबे पे खाना खाने गए।
वहां एक नेपाली खाना बना रहा था।
संता – तुम अमेरिकन हो क्या?
नेपाली – नही मैं नेपाली हूं।
संता – नही तुम अमेरिकन हो।
नेपाली – नही मैं नेपाली हूं।
संता – नहीं तुम अमेरिकन हो।
नेपाली – अच्छा बाबा, अमेरिकन हूं।
संता – पर लगते तो नेपाली हो..।

Joke 5:
संता को बुरी तरह दस्त हो गया।
डॉक्टर – नींबू का इस्तेमाल करो।
संता – ठीक है।
2 दिन बाद
डॉक्टर – अब दस्त कैसा है।
संता का खतरनाक जवाब, बोला –
नींबू हटाते ही शुरू हो जाता है।
