Jokes: मंदिर में संता :- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो… भगवान :- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए…? पढ़ें आगे..

yy

Joke 1:

टिल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं...
टिल्लू- तो फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..
लड़की- कहां ?
टिल्लू- अरे पगली..
वोट देने और कहां...

Joke 2:

मां- बेटा क्या कर रहे हो
पप्पू- पढ़ रहा हूं मां..
मां- शाबास! बेटा क्या पढ़ रहे हो..?
पप्पू- आपकी होने वाली बहु के SMS

o

Joke 3:

पत्नी- पूजा किया कीजिए,
बड़ी बलांए टल जाती हैं...
टिटू- हां... तुम्हारे
पिताजी ने बहुत की होगी 
उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई..।

Joke 4:

पति: तुम्हारे शादी से पहले कितने बॉयफ्रेंड थे? 
(पत्नी खामोश रही) 
पति चिल्लाकर: मैं इस खामोशी को क्या समझूं? 
पत्नी: हाय रब्बा! गिन तो रही हूं। चिल्ला क्यों रहे हो?

oo

Joke 5:

संता (डॉक्टर से) :– डॉक्टर साहब मुझे दो साल पहले बुखार आया था!!
डॉक्टर :– तो अब यहाँ क्यों आये हो ?

संता :– तब आपने दवाई देते समय नहाने को मना किया था

मैं यहाँ से गुज़र रहा था तो सोचा पूछता चलू की

अब नहा लू या अभी भी ना ही नहाऊ…

Joke 6:

मंदिर में संता :- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो…
भगवान :- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए…?

संता :- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो…!

From Around the web