Jokes: संता :- काम वाली शांति को बुलाओ, पत्नी :- क्यों ? संता :- डॉक्टर ने कहा है, रात में... पढ़ें आगे

Joke 1:
संता :- काम वाली शांति को बुलाओ।
पत्नी :- क्यों ?
संता :- डॉक्टर ने कहा है, रात में दवा खाने के बाद शांति के साथ सो जाना।
Joke 2:
संता लड़की से :- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
लड़की :- बोलो बाबा, शरमा क्यों रहे हो ?
संता :- मेरे साथ चाय पे चलोगी ?
लड़की :- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो।

Joke 3:
संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था
बंता ने पूछा : क्या हो गया?
संता : कुछ नहीं,
सिर दर्द की गोली खाई है, कही
पेट में न चली जाए !!
Joke 4:
पप्पू : यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आयी...
एक तो ऊपर की सीट मिली थी, और साथ ही साथ
गर्मी भी बहुत ज्यादा थी...
गप्पू : अरे तो सीट बदल लेता किसी से...
पप्पू : कैसे बदलता ?
नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था !!

Joke 5:
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला….
अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी.
बंता :- मैं उसे अभी सजा देता हूँ।
संता :- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता :– हैरानी से, कैसे ?
संता :- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया है।
