Jokes: संता (बेटा से) :- देखो बेटा जुआ नहीं खेलते, यह ऐसी आदत है कि इसमें आज जीतोगे तो कल हारना ही पड़ेगा, पढ़ें आगे

Joke 1:
संता लड़की से :- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
लड़की :- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो ?
संता :- मेरे साथ चाय पे चलोगी ?
लड़की :- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो।
Joke 2:
संता ने बंता से पूछा :- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता,
उसको क्या कहते हैं ?
बंता बोला :- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
संता :- रातभर मुझे नींद नहीं आई।
बंता :- क्यों ?
संता :- रातभर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूँ।
Joke 3:
पत्नी :- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे क्या ?
संता :- नहीं, तुम्हें कोई ग़लतफ़हमी हुई है।
पत्नी :- क्या ग़लतफ़हमी ?
संता :- यही कि मैं सो रहा था।
Joke 4:
संता (बेटा से) :- देखो बेटा जुआ नहीं खेलते,
यह ऐसी आदत है कि इसमें आज जीतोगे तो कल हारना ही पड़ेगा।
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन हारना ही पड़ेगा।
बेटा :- बस पिताजी !
समझ गया।
आगे से मैं एक दिन बिच कर जुआ खेला करूँगा।
Joke 5:
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला….
अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी.
बंता :- मैं उसे अभी सजा देता हूँ।
संता :- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता :– हैरानी से, कैसे ?
संता :- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया है।